Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में इंदिरा विद्या ज्योति हाई स्कूल के बच्चों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर की बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान में इंदिरा विद्या ज्योति उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके पूर्व एक सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के सचिव डीके मिश्र ने की. इस दौरान स्कूली बच्चों से यातायात जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने यातायात से संबंधित कई सवाल पूछे, जिसके जवाब बच्चों ने दिए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे यातायात जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरि, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि आचार्य, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी सिमरन मेहरा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा
यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए रोड सेफ्टी से संबंधित कई जरूरी टिप्स दिये. इसमें मुख्य रूप से 18 साल से कम उम्र के बच्चों एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाने जैसी बातें मुख्य रूप से रखी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर फाइन से संबंधित भी विस्तृत जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि इस तरह का अभियान हर स्कूल एवं रोड, चौक-चौराहे में भी चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने सभी बच्चों को यातायात से संबंधित शपथ भी दिलवाई. इस आयोजन में इंदिरा विद्या ज्योति स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बच्चे उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के सचिव डीके मिश्र ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही