Search

 
 
 

जमशेदपुर : एयर मॉडलिंग शो देखकर उत्साहित हुए जेवियर पब्लिक स्कूल के बच्चे

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारत रत्न जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा शनिवार को गोपाल मैदान में एयरो मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया. एयर मॉडलिंग शो को देख कर जेवियर पब्लिक स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित हुए. वहां उपस्थित एक्सपर्ट ने बच्चों को विभिन्न एयरो मॉडल और ड्रोन से संबंधित जानकारी दी. उसके पश्चात बच्चे जुबिली पार्क का भ्रमण किए. पार्क की हरियाली और मनोरम छटा को देख बच्चे काफी आनंदित हुए. मौके पर स्कूल के निदेशक रमन झा ने कहा कि बच्चों के ज्ञानवर्द्धन के उद्देश्य से उन्हें एयरो मॉडलिंग शो दिखाया गया. यह शिक्षा का ही एक पार्ट है. इस अवसर पर बच्चों की टीम के साथ उप प्राचार्या सुमन कुमारी, कमलकांत शर्मा, प्रीतिका राय, सुष्मिता पांडे, रजनी शर्मा गाइड के रूप में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outbreak-of-seasonal-diseases-crowd-of-patients-thronging-the-hospital/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही