Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवनी से अवगत हुए जेवियर स्कूल के बच्चे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में मंगलवार को बच्चों को भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवनी से अवगत कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्य अंकिता तिवारी ने बच्चों को बताया कि कैसे द्रौपदी मुर्मू एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर संघर्ष किया. सामाजिक जीवन को जीते हुए आज देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुई है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-it-is-very-important-for-children-to-be-educated-to-change-the-society-lankeshwar-tamsoy/">मझगांव

: समाज को बदलने के लिए बच्चों का शिक्षित होना बहुत जरूरी : लंकेश्वर तामसोय
उन्होंने बच्चों को बताया कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवनी से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए. समाजहित में काम करते रहना चाहिये. कक्षा दस की पूर्णिमा ने द्रौपदी मुर्मू का वेश धारण कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. इस अवसर पर विद्यालय की को-कॉर्डिनेटर सुमन कुमारी, रेखा कुमारी, स्नेहा, अलका, शीतल समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही