Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह स्कूल में बच्चों ने हस्त निर्मित दीयों की लगाई प्रदर्शनी, खूब हुई खरीदारी

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में शनिवार को स्कूल के बच्चों द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न प्रकार के दीये की प्रदर्शनी लगाई गई. इसमें स्कूल की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा निर्मित दीये की जमकर खरीदारी की. इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक स्कूल की शिक्षिका रीता मिश्रा ने बताया कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राइमरी सेक्शन के एक से पांच वीं कक्षा के बच्चों के लिए दीया बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-recovered-from-kadma-bhatia-park/">जमशेदपुर

: कदमा भाटिया पार्क से युवक का शव बरामद

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मिला मौका 

इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मिट्टी का दीये बनाए. बच्चों के बनाए खुबसूरत मिट्टी के दीये को स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने ही खरीद कर बच्चों का हौसला बढ़ाया. रीता मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपने संस्कृति से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि दीपावली दीयों का त्योहार है, विशेषकर मिट्टी के दीयों को शुभ माना जाता है. लेकिन आधुनिकता के इस दौड़ में हम विभिन्न प्रकार के आर्टिफीशियल दीयों का उपयोग करते है. जो कहीं ना कहीं हमें अपना संस्कृति से दूर करता है. ऐसे में इस आयोजन के माध्यम से जहां हम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला. वहीं उनके द्वारा बनाए गए दीयों की खरीददारी से उनके अभिभावकों को आर्थिक रुप से सहयोग हुऐ.उन्होंने इस आयोजन को पूरी तरह सफल बताया. वहीं अभिभावकों ने दीयों की खरीददारी से प्राप्त पैसों के बच्चों के लिए मिठाई और पटाखे दिलाने का बात कही. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kalash-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-shilpi-mahal-kali-temple/">चाकुलिया

: शिल्पी महल काली मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही