Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में बच्चों का गिरोह दे रहा था चोरी की घटनाओं को अंजाम

Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक छह चोरी की घटनाओं को एक बच्चा चोर गिरोह अंजाम दे रहा था. इसकी भनक पहले पुलिस को नहीं थी. जब एक गिरफ्त में आया तब पूरे मामले का खुलासा होता गया. घटना के बाद सिदगोड़ा पुलिस टीम ने छह बच्चा चोर समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक टाल संचालक है जिसका नाम धर्मेंद्र कुमार है. वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर का रहने वाला है. इसी तरह से चोरी के जेवर खरीदने में बिरसानगर जोन नंबर 6 की मन कुमारी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान व जेवर को भी बरामद कर लिया है. इसका खुलासा मंगलवार को ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-including-steel-express-canceled-due-to-rail-chakka-jam-passenger-lightheaded/">जमशेदपुर

: रेल चक्का जाम से स्टील एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री हलकान

बाहर से दो करता था रेकी

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं को छह बच्चा चोर अंजाम देता था. इसमें से चार बच्चे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये भीतर जाते थे और बाहर में दो बच्चा रेकी करता था. सिदगोड़ा में चिकन-चिल्ली खाने के बाद चोरी की घटना को भी बच्चा चोरों ने ही अंजाम दिया था. चोरों ने ही इसका खुलासा पुलिस के समक्ष कर दिया है. चोरी के मामले में तीन मामला थाने तक ही नहीं पहुंचा था. पुलिस का कहना है कि छह चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया गया है.

ये हुआ बरामद

पुलिस ने बच्चा चोरों के पास से सोने का टॉप्स, घड़ी, चांदी की बिछिया, रोल गोल्ड की चेन, पावर बैंक, कैमरा, टैब, चांदी की पायल, एक मोबाइल, सोने का कंगन, चांदी का बड़ा सिक्का 2 पीस, चांदी का छोटा सिक्का 8 पीस, चांदी की अंगूठी, सोने का कनबाली, सोने का लॉकेट, लैपटॉप, चांदी की लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति आदि शामिल है.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छेपमारी टीम में सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एसआइ रवि रंजन कुमार, संजीत कुमार, राजेश कुमार यादव, जयराज सोनी, अनुपमा सोरेंग, नितेश कुमार ठाकुर, बिरेंद्र कुमार, एएसआइ विपिन कुमार, हवलदार मनोज सिंह, चालक सुनील पांडेय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wreak-havoc-on-those-carrying-coal-on-cycles-oblivious-to-the-business-of-big-businessmen/">धनबाद

: साइकिल पर कोयला ढोने वालों पर कहर, बड़े कारोबारियों के धंधे से बेखबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही