Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चिंटू सिंह 24 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार, जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी के आरोप में पकड़ा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार कर लिया है. इस बार उसे जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार की देर रात कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व बुधवार की सुबह 11 बजे साकची पुलिस ने चिंटू सिंह को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि कोर्ट ने शाम छह बजे उसकी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए जमानत दे दी थी. जमानत के बाद से ही जुगसलाई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के बाहर खड़ी थी, लेकिन चिंटू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. [caption id="attachment_569509" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/AJSU-APPU-TIWARY.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अप्पू तिवारी का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/bjp-in-tripura-return-of-bjp-alliance-in-nagaland-possibility-of-hung-assembly-in-meghalaya/">त्रिपुरा

में भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

चिंटू के पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंची थी कोलकाता

इधर, पुलिस ने साकची में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अप्पू तिवारी को भी हिरासत में ले लिया है. चिंटू सिंह फरार होने के बाद रात में ही अप्पू तिवारी के साथ कोलकाता स्थित अपने रिश्तेदार के घर चला गया था. इधर पुलिस भी उसका पीछा करते हुए कोलकाता पहुंच गई और देर रात उसके रिश्तेदार के घर में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ अप्पू तिवारी को भी हिरासत में ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही