Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुबह 11 बजे चिंटू सिंह की हुई गिरफ्तारी, शाम 6 बजे कोर्ट ने दी बेल और पुलिस को लगाई फटकार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है. सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी. वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है. कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है. वैसे चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-thieves-who-were-running-away-after-stealing-a-motorcycle-were-caught-motorcycle-recovered/">चांडिल

: मोटरसाईकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर पकड़ाए, मोटरसाईकिल बरामद

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह पर 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगा था. इसी आरोप को लेकर पुलिस ने बुधवार को चिंटू सिंह को गिरप्तार किया था. एमजीएम अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद चिंटू सिंह को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई. जमानत मिलने से चिंटू सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही