Search

जमशेदपुर : चित्रगुप्त विकास समिति का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : चित्रगुप्त विकास समिति का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन रविवार को डिमना में हुआ. इसमें 206 परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए. महिलाओं एवं बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. क्वीज प्रतियोगिता में 51 विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया गया. महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए चित्रगुप्त विकास समिति ने महिला कार्यकारिणी का गठन किया. समारोह में समाज के निर्धन होनहार अमन कुमार को दस हजार का चेक अध्यक्ष मनोज कुमार दास, महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, वरिष्ठ सदस्य मदन मोहन लाल, उमापति लाल दास, कोषाध्यक्ष उदयमोहन लाल ने प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vanbhoj-organized-at-mataji-ashram-hata-in-chavda-mountain-of-rajnagar/">जमशेदपुर

: राजनगर के चावड़ा पहाड़ में माताजी आश्रम हाता का वनभोज आयोजित

क्रार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम की एंकरिंग नीलम, मनोज कुमार दास एवं के डी रंजन ने किया. मंच संचालन राजेन्द्र कुमार कर्ण, स्वागत भाषण अध्यक्ष मनोज कुमार दास किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कर्ण, नागेन्द्र कर्ण, अरुण कुमार, रोहन कुमार, सुबोध कुमार दास, सुधीर कुमार, अमरनाथ लाल, सूर्यभान लाल दास, रितेश रमण, माही, रवि, ओम, प्रियम, शिवम, स्वयम, अयांश, नूतन लाल, मनिता, अंजु, पूनम, ममता, रूबी दास, किरण रंजन, सीतांजली, रिंकु, रमेश लाल दास आदि का सहयोग रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp