Search

 
 
 

Jamshedpur : चौकीदार भर्ती परीक्षा 22 को, कदाचार रोकने को सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सीसीटीवी से होगी निगरानी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में की गई.

परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित

ब्रीफिंग में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग व एडीसी भगीरथ प्रसाद ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, इसके अलावे वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी. परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग किया जाएगा.

परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष खुला

उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं. वज्रगृह से परीक्षा केंद्र तक परीक्षा संबंधी कागजात समय पर पहुंचे यह सुनिश्चित कराएं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए उपायुक्त के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसके लिए दूरभाष नम्बर 0657-2440111 जारी किया गया है. परीक्षा के दौरान अफवाह की स्थिति न हो इसके लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क, सजग एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कक्ष तथा वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया. रूरल एसपी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों एवं उनके आस-पास शांति एवं विधि व्यवस्था के निमित्‍त पुलिस बल सदैव भ्रमणशील रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा केंद्र में महिला पुलिस की अलग से तैनाती रहेगी. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सर्दी">https://lagatar.in/if-you-want-to-boost-immunity-in-winter-then-drink-these-five-things-mixed-with-milk/">सर्दी

में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर पिएं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही