Search

 
 
 

जमशेदपुर: स्वास्थ्य की माता वेलेंकनी को ईसाई समुदाय ने किया याद

 
Jamshedpur : रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए माता वेलेंकनी को याद कर रहा है. इसी को लेकर नौ दिनों का नवीना रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों में शुरू हुआ है. गोलमुरी महा गिरिजाघर, टेल्को लुपिता चर्च, लोयोला समेत सभी चर्च में रविवार को ईसाई समुदाय के लोग जुटे और माता वेलेंकनी से स्वास्थ्य लाभ की कामना की. आपको बता दें कि वेलेंकनी माता मरियम का दूसरा रूप है. चेन्नई में माता वेलेंकनी का बहुत मुख्य गिरिजाघर है.

उपवास में रहेंगे, दान करेंगे

टेल्को लुपिता चर्च में शाम को माता वेलेंकनी का झंडा फहराया गया. विशेष आराधना में समाज के लोग शामिल हुए. कोविड नियम का ख्याल रखते हुए लोग सामाजिक दूरी में रहे. यह आयोजन अगले 8 सितम्बर तक जारी रहेगा. लोग स्वास्थ्य लाभ की कामना करेंगे. उपवास करेंगे, दान करेंगे. कई प्रकार से मन्नतें करेंगे. मान्यता है कि लोगों की स्वास्थ्य लाभ की मनोकामना पूरी होती है. माता के जन्मदिन पर हर वर्ष रैली भी निकाली जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही