Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीआईएससीई बोर्ड के नेशनल टॉपर रुशील कुमार को विधायक मंगल ने किया सम्मानित.

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राजेश पाठक के पुत्र रुशील कुमार ने 99.8 प्रतिशत अंक लाकर सीआईएससीई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उक्त होनहार छात्र को मंगलवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने घर पहुंचकर सम्मानित किया साथ ही परिजनों को बधाई दी. विधायक ने कहा कि रुशील कुमार ने पूरे गोविंदपुर के साथ पूरे झारखंड का सम्मान बढ़ाया है.रुशील की कड़ी मेहनत और पढ़ाई के पीछे लगन की वजह से ही उन्हें या मुकाम हासिल हुआ है. रुशील जैसे छात्र से मां पिता का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन होता है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आने वाले दिनों में रुशील गोविंदपुर और झारखंड का नाम विश्व पटल पर लहराए. मोके पर नवमी सिंह, उदय प्रसाद, बिमलेश प्रसाद, प्रकाश दुबे चन्दन ठाकुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-steel-city-surbhi-branch-honored-10-women-who-made-a-difference-in-the-society/">जमशेदपुर

: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा ने समाज में अलग पहचान बनाने वाली 10 महिलाओं को किया सम्मानित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही