Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीआइएससीई दो दिवसीय जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सीआइएससीई जोनल दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य शुभारंभ हुआ. दो दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी केरला समाजम मॉडल स्कूल कर रहा है. टूर्नामेंट में जमशेदपुर के 22 सीआइएससीई स्कूल के सैकड़ों बच्चे भाग ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में विजयी प्रतिभागी भागलपुर में होने वाले रिजनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सीआइएससीई स्कूल की कॉ-ऑर्डिनेटर सह गुलमोहर स्कूल की प्राचार्य प्रीति सिन्हा ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना जरूरी है. इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी रिजनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन करने को कहा. टूर्नामेंट का समापन शनिवार को होगा. इस अवसर पर मेजबान केरला समाजम मॉडल स्कूल प्रबंधन के सदस्यों सहित अन्य स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही