Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राज्य के अनुबंधित पारामेडिकल कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, मनाया राज्यव्यापी एकजुटता दिवस

Jamshedpur (Anand Mishra) : अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों एवं संघर्ष को पूर्ण समर्थन देते हुए, जिला कमेटी और संबद्ध यूनियनों के बैनर तले सीटू के सदस्यों ने शुक्रवार को पूरे झारखंड में राज्यव्यापी एकजुटता दिवस मनाया. महासचिव विश्वजीत देब ने कहा कि सीटू राज्य कमेटी राज्य सरकार से मांग करती है कि आश्वासन के अनुसार 2014 क़ी नियमावली के तहत अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों क़ी सेवाओं को नियमित करने की दिशा में तत्काल उचित कदम उठाते हुए प्रभावित जन स्वास्थ्य सेवा को बहाल किया जाए.  इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/photos-changed-as-soon-as-system-changed-in-rims-listen-viral-audio-asking-for-30-thousand-job-trolley-man/">रिम्स

में व्यवस्था बदलते ही तस्वीरें बदली, सुनें वायरल ऑडियो में ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए मांगा 30 हजार
उन्होंने कहा कि सीटू की यह भी मांग है कि अनुबन्धित कर्मचारी द्वारा किया जा रहा कोई भी काम किसी भी बदली वर्कर या किसी आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारियों से नहीं कराया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से कर्मचारी हित में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, मनरेगा श्रमिकों, पारा शिक्षकों के लिए अनुकूल और सराहनीय निर्णय लिए गए, उसी तरह राज्य सरकार द्वारा इन अनुबन्धित कर्मचारियों के लिए सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही