Search

 
 
 

Jamshedpur : कर्मचारियों की हड़ताल को सीटू का समर्थन, धरना पर बैठे कई सदस्य

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अपनी मांगों को लेकर एक पखवाड़े से आंदोलनरत समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की हड़ताल को सीटू (सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन) ने समर्थन किया. साथ ही समर्थन स्थल (जिला समाहरणालय) जाकर धरना पर बैठे. सीटू की राज्य कमिटी के महासचिव विश्वजीत देव ने कहा कि समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की सभी मांगे जायज हैं. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनहित से जुड़े अनेक काम प्रभावित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-action-started-to-remove-meat-and-fish-shops-from-around-religious-places/">Adityapur

  : धार्मिक स्थलों के आसपास से मीट मछली की दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुमोदित समिति की सिफारिश के अनुसार कर्मचारियों का वेतन ग्रेड का संशोधन, पदों का सृजन, पदोन्नति के लिए मौजूदा निर्धारित समय अवधि में कमी, एमएसीपी के अनुसार पदोन्नति सुनिश्चित करना, पदनामों का नामकरण, विभागीय परीक्षाओं तथा कर्मचारियों का ऊपरी वर्गीकरण के मानदंंडों में कर्मचारी-समर्थक संशोधन, कार्य और जिम्मेदारियों का तर्कसंगत पुनर्निर्धारण, संविदा कर्मियों को नियमित करना तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा सरकारी कर्मचारियों के रूप में सुनिश्चित करना जैसी मांगे जायज हैं. उन्होंने अन्य ट्रेड यूनियन, जनवादी संगठन तथा समाज के सभी जनवादी तबकों से जनहित में इस हड़ताल का समर्थन करने की अपील की. जिससे सरकार से पहल करके जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करायी जा सके. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-dam-water-level-is-increasing-another-gate-opened-half-a-meter/">Chandil

: बढ़ता जा रहा डैम का जलस्तर, आधा मीटर खोला गया एक और गेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही