Search

 
 
 

जमशेदपुर : जैम स्ट्रीट में शहरवासियों ने की जमकर मौज-मस्ती, उमड़ी भीड़

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूएसआईएल द्वारा रविवार को साकची में को जैम स्ट्रीट का आयोजन ओल्ड बुक स्टोर गोलचक्कर वाली सड़क पर किया गया. इसमें मौज-मस्ती के दीवानों का हुजूम रहा. जैम स्ट्रीट में लोगो की मौज मस्ती के लिए हर तरह को व्यवस्था की गई थी. संगीत के साथ डांस के अलावा खाने-पीने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. घुड़सवारी की भी व्यवस्था की गई थी. आर्केस्ट्रा की धुन पर थिरकते युवा मस्ती कर रहे थे. केक, मोमोज, पिज्जा और सैंडविच के स्टॉल पर सुबह-सुबह अपना टेस्ट बदलने वालों की लाइन लगी थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JAIM-STREET-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-doctor-couple-bid-farewell-with-moist-eyes/">धनबाद:

 डॉक्टर दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JAIM-STREET-2-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> जैम स्ट्रीट में कोई स्केटिंग कर रहा था तो कोई फुटबॉल खेलने में मस्त था. रस्सी पर चलना और दीवारों पर चढ़ने जैसे खेल का लुत्फ लेने के लिए बच्चों की लाइन लगी थी. पेंटिंग प्रतियोगिता का बी आयोजन किया गया था. इसमें बहुत से बच्चे अपनी कला को आर्ट शीट पर उकेर रहे थे. वहीं रोटरेक्ट क्लब द्वारा ब्लड शुगर और बीपी चेक करने के लिए स्टॉल लगाया गया था. यहां भी लंबी लाइन थी. कुछ लोग स्टॉल लगाकर योगा कर रहे थे तो कुछ अपनी एक्यूप्रेशर तकनीक से लोगों के बदन दर्द को दूर करने में मशगूल थे. सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ जैम स्ट्रीट का आयोजन ढाई घंटे बाद 8:30 बजे खत्म हो गया. जैम स्ट्रीट में साकची और आसपास से आए लोगों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही