Search

 
 
 

जमशेदपुर : जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, साकची में 15 हजार दीप प्रज्ज्वलित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या राम मंदिर में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत शाम को देश भर में दीपावली मनाई गई. इस दौरान पूरा देश दीपो से जगमगा उठा. इसका अद्भुत नजारा जमशेदपुर में भी देखने को मिला. इस अवसर पर साकची शहीद चौक स्थित हनुमान मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. सनातन उत्सव समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 15 हजार एक दीये प्रज्ज्वलित किये गए. सैकड़ों की संख्या में राम भक्त एकत्र होकर दीपोत्सव मनाते नजर आये. दीपों की माला सजाने के साथ ही यहां आकर्षक आतिशबाजी की गई जिसमें सभी ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/deep-4.jpg"

alt="" width="848" height="480" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-golden-chapter-of-indian-history-has-been-written-ganesh-mahali-2/">आदित्यपुर

: भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया : गणेश महाली

भजनों पर झूमे भक्तगणhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/deep-2.jpg"

alt="" width="848" height="480" />

मंदिर में पूजा अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. चारों तरफ केवल राम का नाम ही गूंज रहा था. समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने वर्षो से जो सपना संजोया था आज वह हकीकत में साकार हुआ है. अब देश भर में राम का नाम गूंजेगा. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे रामभक्त (महिला-पुरुष) भजनों पर झूमते नजर आये. पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही