Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में पहली बार सोमवार से होगा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का जमावड़ा

 
संगीत, नृत्य के कलाकार करेंगे शहरवासियों का मनोरंजन Jamsgedpur (Anand Mishra) : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत कलाकार 11 से 14 मार्च तक जमशेदपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे. पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इन कलाकारों की प्रस्तुति जमशेदपुर के कदमा फार्म एरिया स्थित डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के कलाकृति ऑडिटोरियम में होगी. यह कार्यक्रम डीबीएमएस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 14 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है. प्रतिदिन कार्यक्रम शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक चलेगा. डीबीएमएस ट्रस्ट पिछले 50 वर्षों से लौहनगरी में शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान कर रहा है . संगीत नाटक अकादमी का चंदनक्यारी स्थित छऊ केंद्र भी स्थानीय समन्वयक के रूप में इस कार्यक्रम के आयोजन सहयोग कर रहा है. यह जानकारी डीबीएमएस के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखरन ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sevadar-of-gurudwara-in-gurunanak-school-committed-suicide-by-hanging-himself/">जमशेदपुर

: गुरुनानक स्कूल में गुरुद्वारा के सेवादार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रपति से सम्मानित कलाकार करेंगे शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में संगीत नाटक अकादमी का फैलोशिप और पुरस्कार जिन कलाकारों को में प्रदान किया था, वे सभी कलाकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे. यह कार्यक्रम 11, 12, 13 और 14 मार्च को को होगा. ये कलाकार कोलकाता, दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, इंफाल, बेंगलुरु, मुंबई, भुवनेश्वर, पुणे, त्रिचूर, वाराणसी और पुरुलिया से जमशेदपुर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-of-rs-2-crore-in-seraikela-district-in-eight-days/">आदित्यपुर

: आठ दिन में सरायकेला जिले में 2 करोड़ की चोरी

शास्त्रीय नृत्य पर होंगे दो सत्र

13 मार्च को शास्त्रीय नृत्य पर दो सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. जमशेदपुर और आसपास के सभी कलाकार, गुरु शिष्य, संस्थान और संस्कृति कर्मी इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कोई एंट्री फीस नहीं है. चार दिनों का यह कार्यक्रम नि:शुल्क है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-grand-gathering-of-obc-morcha-in-harmu-maidan-khesari-lal-yadav-wooed-the-people/">रांचीः

हरमू मैदान में ओबीसी मोर्चा का महाजुटान, खेसारी लाल यादव ने लोगों को झुमाया

संगीत नाटक अकादमी

उल्लेखनीय है कि संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संगीत नृत्य, नाटक के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गठित एक स्वायत्त संस्था है. प्रत्येक वर्ष संगीत नाटक अकादमी देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों को पुरस्कृत करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही