Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर वासियों को सिटी बस सेवा के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर शहर में 15वें वित्त योजना के तहत नगर निकाय द्वारा नगर बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है. जिला प्रशासन नगर बस सेवा शुरू करने के लिए सभी रुट का सर्वे करा रहा है ताकि जरुरत के हिसाब बसों का परिचालन किया जा सके एवं जिसका लाभ आम लोगों को मिले. सर्वे करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली की एजेंसी क्रेडिबल मैनेजमेंट को नियुक्त किया गया है. एजेंसी को दो माह के अंदर सर्वे के आधार पर डीपीआर जमा करने के लिए निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-president-should-inaugurate-the-new-parliament-house-not-pm-modi/">राहुल

गांधी ने कहा, नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, पीएम मोदी को नहीं

 एजेंसी ने अप्रैल माह में इंस्पेशन रिपोर्ट जमा किया

इस संबंध में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के नगर प्रबंधक जय गुड़िया ने बताया कि एजेंसी को रूट चिन्हित करने, वैसे चौक चौराहों जहां बस रोकी जा सके जिससे बड़ी आबादी को इसका लाभ मिले, इसका सर्वे करने का निर्देश दिया गया है. किस सड़क पर कितनी सीट की बस चलाई जा सकती है, सड़क की चौड़ाई, यात्रियों की सुरक्षा, दिन में कितने समय में सेवा शुरू कर संध्या या रात्रि में कब बंद की जाएगी, इसे लेकर भी रूट मैप बनाने को कहा गया है. इस योजना से आमजनों के साथ छात्रों एवं दैनिक मजदूरों के अलावा जॉब के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त एजेंसी द्वारा अप्रैल माह में इंस्पेशन रिपोर्ट जमा किया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-moving-highway-driver-and-helper-narrowly-escaped/">धनबाद

: चलते हाइवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

100 बस चलाने की है योजना

जिसमें बताया गया कि एजेंसी द्वारा क्या-क्या सर्वे किया जाएगा. वहीं जून माह में एजेंसी द्वारा सर्वे रिपोर्ट के डीपीआर बनाकर जमा किया जाएगा. डीपीआर प्राप्त होने के बाद विभाग को भेजा जाएगा. विभाग द्वारा इस योजना के लिए आवंटन व अनुमति प्राप्त होने के साथ ही नगर बस सेवा के लिए टेंडर निकाला जाएगा. नगर प्रबंधक ने बताया कि विभाग द्वारा 100 बस चलाने की योजना है लेकिन डीपीआर के आधार पर तय होगा की किस रुट में कितने बसें चलेंगी. पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस योजना के तहत सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक बसे चलाई जाएंगी. इस योजना के तहत जो एजेंसी बसों का परिचालन करेगी वही बसों की रखरखाव के लिए जिम्मेवार होगी. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नगर बस सेवा जल्द से जल्द शुरु कर दी जाए ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिले. लेकिन डीपीआर प्राप्त होने के बाद अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में थोड़ा समय तो लगेगा.  

जर्जर हो गई 50 सिटी बस

जेएनएनयूआरएम (जवाहर लाल नेह ऐप पर पढ़ें अर्बन पुनरूत्थान मिशन) से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को 2010 में 50 सिटी बसें मिली थी.लेकिन संचालक एवं जेएनएसी द्वारा ध्यान नहीं देने से सिटी बस का परिचालन बंद हो गया. बस अभी सिदगोड़ा डिपो में जर्जर स्थिति में खड़ी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-moving-highway-driver-and-helper-narrowly-escaped/">धनबाद

: चलते हाइवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

पांच मार्गो में अभी चल रही 66 मिनी बस

लॉकडाउन से पूर्व जमशेदपुर में साकची स्टैंड से 12 विभिन्न मार्गों पर 120 मिनी बस चलती थी. लेकिन आज सिर्फ पांच मार्गो सुंदरनगर 22, राहरगोड़ा 4, गोविंदपुर 8, डिमना 8, कांड्रा-गम्हरिया 24 समेत 66 मिनी बसें चलती हैं जबकि टेल्को, बारीडीह, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी, बर्मामाइंस व आदित्यपुर कॉलोनी की मिनी बस बंद है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-jawan-suffering-from-malaria-was-brought-from-hathiburu-camp-to-the-headquarters-for-treatment-in-a-chopper/">चक्रधरपुर

: मलेरिया से पीड़ित जवान को हाथीबुरु कैंप से चॉपर से इलाज के लिए मुख्यालय लाया गया
[wpse_comments_template] .

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही