Search

 
 
 

जमशेदपुर : रिकार्ड वर्षा से जलमग्न हुआ शहर, गिरा तापमान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में बुधवार को दोपहर बाद रूक-रूककर हुई मुसलाधार वर्षा हुई. जिसके कारण शहर जलमग्न हो गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 24 घंटे में 92 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. 11 अक्टूबर को जमशेदपुर में 53 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. जो अन्य जिलों के मुकाबले सर्वाधिक थी. वहीं बुधवार को हुई 39 मिली मीटर वर्षा ने भी अन्य जिलों का रिकार्ड तोड़ दिया. मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी हिस्से में तीन दिनों तक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी. साथ ही येलो अलर्ट जारी किया था. बुधवार जिन जिलों में वर्षा हुई. उनमें कोल्हान के तीनो जिले (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम) के अलावे पाकुंड़, दुमका, गोड्डा, बोकारो, चतरा, पलामू एवं रामगढ़ शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-spot-disposal-of-2332-applications-on-the-first-day-in-the-program-aapki-yojana-aapki-sarkar-aapke-dwar/">जमशेदपुर

: ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहले दिन 2332 आवेदनों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा
तापमान में हुई गिरावट बुधवार को जमशेदपुर में हुई मुसलाधार वर्षा से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट का अनुमान है. हालांकि मौसम विभाग ने शाम में जारी बुलेटिन में 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट बताया था. लेकिन रात नौ बजे तक रूकरूकर हुई वर्षा के कारण तापमान में और गिरावट संभव है. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 14 अक्टूबर के बाद से वर्षा का दौर टलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-deepawali-chhath-and-kartik-purnima-arpan-took-a-pledge-to-discharge-his-social-obligations/">जमशेदपुर

: दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा में अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहण का अर्पण ने लिया संकल्प
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही