Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर की बेटी शिल्पा शिवांगी बनी एलएलएम की गोल्ड मेडलिस्ट, रांची के एनयूएसआरएएल में किया जमशेदपुर का नाम रोशन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर की छात्रा शिल्पा शिवांगी ने रांची स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएएल) से एलएलएम के सत्र 2022-23 में कन्स्टीट्श्नल एवं एडमीनिस्ट्रेटिव लॉ में सवार्धिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. शिल्पा शिवांगी को उसके एकेडेमिक एक्सीलेन्स के लिये मेधा छात्रवृत्ति के रूप में 50 हजार रुपये भी प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-b-ed-and-m-ed-first-semester-exam-form-will-be-filled-from-june-27/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : 27 जून से भरा जायेगा बीएड और एमएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म
शिल्पा शिवांगी का एलएलएम में नामांकन क्लैट के माध्यम से हुआ था. इससे पूर्व उसने बीबीएएलएलबी में नामांकन के लिये सिम्बायोसिस इग्जामिनेशन टेस्ट एवं क्लैट दोनों की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन बीबीएएलएलबी के लिये पुणे स्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नामांकन करवाया था. बीबीएएलएलबी किया था. शिल्पा शिवांगी का रूझान एक विधि शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना है. वह जमशेदपुर को-आँपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य, डॉ अमर सिंह की पुत्री है. उसकी इस सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही