Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर का इरफान बच्चा सिवान में हथियार के साथ गिरफ्तार !

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई निवासी कुख्यात अपराधी सह जमीन कारोबारी इरफान हुसैन उर्फ इरफान बच्चा को बिहार के सिवान जिले के प्रतापपुर से गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय लोगों ने उसे हथियार के साथ उस वक्त पकड़ा जब वह इलाके में हथियार लहराते हुए रंगदारी की मांग कर रहा था. लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई करने के बाद बाजार में घुमाया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इरफान के खिलाफ जमशेदपुर के कई थानों में आर्म्स एक्ट, फायरिंग और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज है. कई मामले में वह फरार भी चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-people-reached-baridih-to-receive-the-prasad-of-ramarcha-puja-organized-by-mla-saryu-rai/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय की ओर से आयोजित रामार्चा पूजा का प्रसाद ग्रहण करने बारीडीह पहुंचे सैकड़ो लोग

साल 2005 में जमशेदपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने साल 2005 में कदमा इसीसी फ्लैट में बड़ा निजाम के एनकाउंटर के दौरान इरफान को गिरफ्तार किया था. उस वक्त पुलिस ने इरफान की निशानदेही पर कारबाइन बरामद की थी. जमशेदपुर पुलिस इरफान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बता दें कि इससे सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन लगातार डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही