Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर की छह वर्षीय श्रीजा रॉय ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बिरसानगर की रहने वाली श्रीजा रॉय ने कोलकाता में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. इस जीत से श्रिजा ने जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है. श्रिजा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया और बताया कि इस तैयारी में उसकी माता ने उसका बहुत साथ दिया. ताइक्वांडो के अभ्यास के दौरान उसकी मां ही उसके साथ जाया करती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-put-their-problems-in-janata-darbar-of-deputy-commissioner-15-applications-came/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं, 15 आवेदन आये

कुल 18 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बिरसानगर की रहने वाली श्रिजा रॉय ने कोलकाता में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. 28 दिसंबर को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन बंगाल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 32 किलोग्राम वजन श्रेणी में श्रिजा ने अपने प्रतिद्वंदी को तीन सेटों में 6-0, 9-1, 12-0 से पराजित करते हुए जीत हासिल की और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. छह साल की श्रीजा ने फाइनल में चाईबासा की नौ वर्षीय खिलाड़ी को हराया. प्रतियोगिता का आयोजन विशुद्धानंद सरस्वती विद्यालय, चित्तरंजन ऐवन्यू, कोलकाता में किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही