Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर निकाय चुनाव : जुगसलाई में बूथ 177 में बोगस वोटिंग को लेकर धरना पर बैठीं प्रत्याशी रिंकू सिंह

Jamshedpur:  जुगसलाई स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के बूथ संख्या 177 पर सोमवार को बोगस वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ. नगर परिषद चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ बूथ परिसर में धरने पर बैठ गईं.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur:  जुगसलाई स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के बूथ संख्या 177 पर सोमवार को बोगस वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ. नगर परिषद चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ बूथ परिसर में धरने पर बैठ गईं.

 

रिंकू सिंह ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 177 पर फर्जी मतदान कराया जा रहा है और बाहरी लोगों के जरिए वोट डलवाने की कोशिश की गई. उन्होंने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की.

 

घटना की सूचना मिलते ही वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और मतदान कर्मियों से पूरी जानकारी ली. हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही.

 

बूथ के बाहर प्रत्याशी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही