Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर निकाय चुनाव: कई मतदाताओं के नाम गायब, मेयर प्रत्याशी नौशीन खान ने उठाए सवाल

Jamshedpur : निकाय चुनाव के दौरान जुगसलाई क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है. जुगसलाई के वार्ड संख्या 9 स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचीं मेयर प्रत्याशी नौशीन खान ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जिससे लोगों को मतदान करने में परेशानी हो रही है.

नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में करीब 3000 से 4000 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं. उनका आरोप है कि कई मतदाता वर्षों से यहां वोट देते आ रहे थे, लेकिन इस बार सूची में उनका नाम नहीं मिला. इससे मतदाताओं में नाराजगी देखी गई.

मेयर प्रत्याशी ने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्काल जांच कराने और प्रभावित मतदाताओं को न्याय दिलाने की मांग की है. वहीं मतदान केंद्र पर पहुंचे कई मतदाताओं ने भी नाम नहीं मिलने की शिकायत की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही