Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिविल डिफेंस जमशेदपुर द्वारा शुक्रवार को मानगो डिवीजन के डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह के नेतृत्व में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पृथ्वी पर्यावरण उद्यान मानगो में पौधरोपण किया गया. मौके पर सिविल डिफेंस के अधिकारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य ना केवल जानवरों और पेड़ पौधे की रक्षा करना है, बल्कि हमारी प्राकृतिक वातावरण को बचाना भी है. इस दिन को मनाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करते हैं. इस उद्देश्य को पूरा करना भी सिविल डिफेंस का कार्य है. इस दौरान सिविल डिफेंस के सदस्यों ने विभिन्न तरह के फल, फूल एवं छायादार वृक्ष के पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kargil-victory-day-celebrated-in-primary-school-lupungdih/">जमशेदपुर
: प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में मनाया गया कारगिल विजय दिवस [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सिविल डिफेंस ने किया पौधरोपण
Leave a Comment