Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीएनजी गैस स्टेशनों पर मारामारी, ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट

 
Jamshedpur : जिला परिवहन विभाग के दबाव के बाद शहर में सीएनजी ऑटो की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. शहर में अब तक एक हजार से अधिक सीएनजी ऑटो हो गए हैं. लेकिन, यहां सीएनजी स्टेशन कम हैं और स्टेशन बढ़ाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है. शहर में सिर्फ चार गैस स्टेशन पर सीएनजी मिल रही है. हालांकि, तीन और स्टेशन खुलने को हैं, लेकिन कब खुलेंगे कुछ पता नहीं. इस वजह से सीएनजी ऑटो चालक परेशान हो गए हैं. सीएनजी नहीं मिलने की वजह से उनके ऑटो खड़े हो गए हैं. इससे ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-why-did-netaji-reach-the-police-station-on-the-second-day-a-case-of-theft-of-10-lakh-jewelry-from-the-parlor/">जमशेदपुर:

नेताजी दूसरे दिन थाने लेकर क्यों पहुंचे पार्लर से 10 लाख के जेवर चोरी का मामला

कई स्टेशनों पर नहीं मिलती गैस

शहर में चार गैस स्टेशनों पर सीएनजी मिलती है, लेकिन इनमें से भी कुछ स्टेशनों पर गैस की किल्लत बनी रहती है. इस चक्कर में बाकी बचे गैस स्टेशन पर लोड बढ़ जाता है. इस वजह से ऑटो चालकों को गैस स्टेशन पर लंबी कतार लगानी पड़ती है. परिवहन विभाग पेट्रोल व डीजल ऑटो चालकों पर दबाव बना कर उनसे सीएनजी ऑटो तो खरीदवा रहा है, लेकिन सीएनजी स्टेशन बढ़ाने की दिशा में कोई उनके तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-workers-staged-a-protest-against-the-increase-and-corruption-of-the-city-councils-holding-tax/">चक्रधरपुर

: होल्डिंग टैक्स वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

छह महीने से लटका है प्रस्ताव

जिला परिवहन विभाग ने शहर में तीन सीएनजी स्टेशन बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था. यह प्रस्ताव छह महीने पहले भेजा गया था. लेकिन अब तक इस प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं हो पाया है. शहर में अभी तकरीबन 20 हजार ऑटो चल रहे हैं. इन ऑटो को भी बंद करने का दबाव है. अगर, ये सब ऑटो सीएनजी में बदल जाएंगे तो शहर में बड़ी संख्या में सीएनजी स्टेशन की जरूरत पड़ेगी. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-playing-with-wild-elephants-can-be-dangerous-youth-and-children-are-throwing-stones/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों से खिलवाड़ हो सकता है खतरनाक, युवा और बच्चे फेंक रहे हैं पत्थर

इन जगहों पर है गैस स्टेशन

प्राइम फ्यूल डिमना रोड नियर बिग बाजार हिलव्यू आटो मोबाइल, पारडीह चौक आरके जैन ऑटोमोबाइल, आरडीटाटा गोलचक्कर मां तारिणी ऑटोमोबाइल, डिमना रोड मानगो इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-administration-has-made-rules-migrant-workers-registration-will-have-to-be-done-before-migration/">चाईबासा

: जिला प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाया नियम, प्रवास से पूर्व कराना होगा निबंधन

यहां प्रस्तावित हैं गैस स्टेशन

माडर्न ऑटोमोबाइल, कालीमाटी रोड कार क्योर सेंटर, गोलमुरी बालमुकुंद ऑटोमोबाइल, कदमा इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/uproar-of-wild-elephants-driven-away-from-chakulia-in-gudabanda/">चाकुलिया

से खदेड़े गए जंगली हाथियों का गुड़ाबांदा में उत्पात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही