Search

 
 
 

जमशेदपुर : चलती ऑटो से गिरकर घायल हुआ पहली कक्षा का छात्र

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची आमबगान के पास चलती ऑटो से सात वर्षीय शिवम सेनापति गिरकर घायल हो गया. इस घटना की जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने घायल शिवम को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया और शिवम के परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strict-security-arrangements-near-the-dam-regarding-the-water-satyagraha-of-the-displaced/">चांडिल

: विस्थापितों के जल सत्याग्रह को लेकर डैम के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम

क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाते है ऑटो चालक

शिवम के हाथ, चेहरा और छाती में चोट आई है. शिवम प्रेम ज्योति स्कूल के क्लास वन का छात्र है. इस घटना ने स्कूली वैन-ऑटो चालकों की लापरवाही उजागर कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवम को ऑटो चालक ने पीछे बैठा रखा था. वह काफी तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा था. इसी दौरान शिवम ऑटो से गिर पड़ा जिससे वह घायल हो गया. दरअसल स्कूली वैन-ऑटो चालक बच्चों को जल्दी घर छोड़ने की होड़ में लापरवाही कर बैठते है. वहीं क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया जाता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ex-jip-member-demands-chief-minister-to-cancel-restoration-of-sail/">किरीबुरू

: पूर्व जिप सदस्य ने मुख्यमंत्री से सेल की बहाली को रद्द करने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही