Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा निवासी 12 वर्षीय सविता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि, समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और तत्काल उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. सविता छठी कक्षा की छात्रा है. छात्रा की मां ने बताया कि देर शाम वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के घर खेलने के लिए जाना चाहती थी. शाम होने की वजह से उसे जाने से मना किया. इतने में ही वह कमरे में गई और खुद को दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : मां की फटकार से नाराज छठी की छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
Last Updated: Jul 25, 2023 12:00 AM (IST)