Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का नियमित संचालन हो, नहीं तो आंदोलन – आभाविप

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी इकाई ने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मिल कर कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत की. साथ ही शौचालयों में गंदगी आदि की समस्याओं से अवगत कराया. परिषद की यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष अंजलि झा के नेतृत्व में कुलसचिव डॉ अविनाश सिंह को एक मांग पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-behind-the-school-the-question-of-the-safety-of-two-and-a-half-thousand-children/">जमशेदपुर

: स्कूल के पीछे आग, ढाई हजार बच्चों की सुरक्षा का सवाल
मांग पत्र में यूनिवर्सिटी में नियमित रूप से क्लास कराने, यूनिवर्सिटी कैंपस एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने, छात्राओं के लिए कैंपस में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाने, शौचालयों की प्रतिदिन सफाई तथा कैंपस के अंदर छात्राओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गयी है. अंजलि झा ने कहा कि यदि मांगों को पूरा करने की दिशा में जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो अभाविप आंदोलन करने को बाध्य होगा. इस दौरान आकांक्षा सिंह, प्रीति, बापन घोष, अभिषेक कुमार, प्रियांशु राज, कार्तिक झा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही