Search

 
 
 

जमशेदपुर : मखदुमपुर फाटक के पास पार्क निर्माण को लेकर सफाई का कार्य शुरू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मखदुमपुर फाटक के पास बनने वाले पार्क को लेकर बुधवार को उक्त स्थल की साफ-सफाई शुरू हुई. इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार, समाजसेवी माणिक मल्लिक के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. विधायक की इस पहल से लोगों में काफी खुशी है. जेसीबी और डंपर की मदद से वहां फैले कचरे को हटाया गया. विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से उन्हें अवगत कराया था. इस पर संज्ञान लेते हुए पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल सफाई का कार्य शुरू हो चुका है, जल्द ही पार्क का शिलन्यास भी होगा. यहां ओपन जिम बनेगा और बच्चों के खेलने के लिए कई सुविधाएं मौजूद रहेंगी. परसुडीह की इस मुख्य सड़क पर कचरा फैले रहने से लोगों को काफी दिक्कतें होती थी. बाहर से आने वाले लोगों का भी मन इस कचरे को देख छोटा हो जाता था. उन्होंने बताया कि यहां फेंकें जाने वाले कचरे के निष्पादन को लेकर भी व्यवस्था की जायेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-launched-cleanliness-campaign-near-ponds-regarding-idol-immersion/">चाईबासा

: मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस ने तालाबों के पास चलाया स्वच्छता अभियान

लोगों को होती है परेशानी

गोलपहाड़ी से परसुडीह को जोड़ने वाली इस सड़क किनारे खुले में कचरा फैले रहने से हर आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां से गुजरते समय लोग या तो कपड़े से नाक-मुंह ढंकने को विवश होते है या फिर कुछ सेकंड के लिए सांसें रोकने लगते हैं, ताकि बदबू महसूस न हो. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-will-boycott-vote-if-12-km-road-is-not-constructed-villagers/">किरीबुरु

: 12 किमी सड़क निर्माण नहीं हुआ तो करेंगे वोट बहिष्कार : ग्रामीण

जल्द बनेगी परसुडीह - गोविंदपुर की सड़क

विधायक ने बताया कि खासमहल से शीतला चौक, शंकरपुर, सरजामदा, राहड़गोड़ा, गदरा होते हुए गोविंदपुर तिलका माझी चौक तक जाने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा. छठ पूजा के बाद इसका शिलान्यास होगा. सड़क बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही