Search

जमशेदपुर : एनएमएल में स्वच्छता पखवाड़ा समारोह आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारत सरकार के "स्वच्छ भारत" मिशन के तहत राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में एनएमएल के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. शर्मिष्ठा सागर और सदस्यों द्वारा 1 से 15 मई के दौरान औपचारिक रूप से "स्वच्छता पखवाड़ा-2023" के तहत 15 दिनों का स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है. सदस्यों में अजय तिर्की, आरआर. श्रीवास्तव और पंकज कुमार शामिल हैं. इस कार्यक्रम के तहत एनएमएल आवासीय कॉलोनियों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान एग्रिको और गोलमुरी दोनों कॉलोनी के परिसरों में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जे. स्वामीनाथन और वैज्ञानिक सुमन तिवारी ने किया. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bhojpuri-film-will-be-shot-at-the-beautiful-location-of-the-area/">हुसैनाबाद

: इलाके के खूबसूरत लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म की होगी शूटिंग

बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता की गई आयोजित

दोनों परिसरों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया. हरित भविष्य के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए दोनों कॉलोनियों में कुल 12 पौधे लगाए गए. वहीं बच्चों को स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई. विभिन्न कक्षाओं के लगभग 80 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और "स्वच्छता का महत्व" विषय पर चित्रों के माध्यम से अपने विचार रखे. इन प्रतियोगिताओं में निखिल, श्रीदा, कुलदीप, उषा, विनोद, अंजनी, अभिषेक, परमार्थ, वेद, आमोद, ज्योति, पोम्फा, नईम, पीयूष, राजीव, शैलेंद्र, धनंजय, रवि, गुलशन सहित अन्य लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp