Search

जमशेदपुर : बिजली विभाग का क्लर्क पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : चाईबासा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के क्लर्क शंभु कुमार को एसीबी की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. टीम उसे चाईबासा से लेकर जमशेदपुर पहुंची जहां पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी निवासी सागर हेस्सा ने एसीबी को शिकायत की थी. शिकायत की जांच करने पर टीम ने उसे सही पाया और गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-again-waiting-for-naac-grading/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय को फिर से नैक की ग्रेडिंग का इंतजार

सिक्यूरिटी मनी वापस करने के लिए मांगे थे पांच हजार रुपये

एसीबी डीएसपी विजय महतो ने बताया कि सागर हेस्सा ने शिकायत की थी कि 10 दिसंबर 2022 को उसने सहायक विद्युत अभियंता को ग्रामीण क्षेत्र में होलर मशीन और आटा चक्की चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण गलत टैरिफ में ऑनलाइन माध्यम से 81,100 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करवा दिया था. जिसकी वापसी के लिए शंभू कुमार को आवेदन दिया था. शंभू कुमार ने रुपये वापसी के लिए 5000 रुपये की मांग की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp