Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : होली के दिन कोल्हान में छाएंगे बादल, तीन दिन हो सकती है वर्षा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है. ऐसी स्थिति वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्पन्न हुई है. साउथ वेस्ट राजस्थान में सायक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में कहीं-कहीं बादल छाएंगे तथा कही-कहीं आंशिक वर्षा देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार होली में उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार) में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. जबकि 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक कोल्हान समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ हल्की सतही हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-including-two-minors-arrested-with-stolen-bike-one-caught-with-brown-sugar/">जमशेदपुर

: चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, ब्राउन शुगर के साथ भी एक धराया

सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. दिन में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा) रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग की माने तो 8 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने तथा 9 मार्च से वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. 12 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा तथा धूप खिलेगी. उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-telco-convey-driver-union-will-be-elected-after-investigation-by-intucs-four-member-committee/">जमशेदपुर

: इंटक की चार सदस्यीय कमिटी की जांच के बाद होगा टेल्को कन्वाई ड्राईवर यूनियन का चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही