Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोमवार को शहर आएंगे सीएम, चमरिया व उलियान में निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जमशेदपुर आएंगे. उस दिन झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो का शहादत दिवस है. मुख्यमंत्री शहीद निर्मल महतो की चमरिया गेस्ट हाउस स्थित प्रतिमा एवं कदमा उलियान स्थित समाधिस्थल स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. दोनों कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री कदमा मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य शहादत दिवस समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-deadline-for-uprooting-the-thorns-in-the-trees-is-over-action-will-be-taken-ranger/">जमशेदपुर

: पेड़ों में ठोके गए कांटी उखाड़े जाने की समय सीमा समाप्त, होगी कार्रवाई- रेंजर

जनता दरबार का समय बदला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/DC-VIJYA-JADHAV-1.jpg"

alt="" width="300" height="241" /> दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के आठ अगस्त को जमशेदपुर के संभावित दौरे को देखते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने मानगो में होने वाले जनता दरबार का समय बदलने का आदेश दिया है. आठ अगस्त को जनता दरबार सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक निर्धारित था. लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के कारण जनता दरबार का समय अपराह्न 3.45 बजे से शाम 6.30 बजे तक किया गया. उन्होंने मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनता से उक्त समयावधि में अधिकाधिक संख्या में आकर जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही