Search

 
 
 

जमशेदपुर : बुधवार को ढाई घंटे के लिए जमशेदपुर आएंगे सीएम, फिर लौट जाएंगे रांची

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को ढाई घंटे के लिए जमशेदपुर आएंगे. वे पार्टी के विधायक रामदास सोरेन के पुत्र की शादी के रिसेप्शन में शामिल होंगे. उसके बाद रांची प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री अपराह्न 2 बजे रांची स्थित कांके आवास से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए चलेंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सोनारी एयरपोर्ट नहीं जाकर सीधे घोड़ाबांधा मैदान में लैंड करेगा. वहीं मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. उसके बाद  मुख्यमंत्री वहां से रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा (टेल्को) स्थित आवास पहुंचेंगे. जहां नव वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद 4.15 बजे घोड़ाबांधा से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री  के शहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले की डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार समेत सारे अधिकारी घोड़ाबांधा में कैंप कर रहे हैं.  जानकारी हो कि इससे पहले सीएम सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे. लेकिन समयाभाव के कारण उनका हेलीकॉप्टर सीधे घोड़ाबांधा में ही लैंड करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-eds-raid-at-builder-shyam-singh-in-jugsalai-and-ravi-singh-bhatia-in-bishtupur/">जमशेदपुर

ब्रेकिंग : जुगसलाई में बिल्डर श्याम सिंह व बिष्टुपुर में रवि सिंह भाटिया के घर व ऑफिस में ईडी की रेड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही