Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीएम सोमवार को टिनप्लेट कंपनी की विस्तारीकरण योजना का करेंगे उद्घाटन

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जमशेदपुर आएंगे. वे टिनप्लेट कंपनी के सीआरएम के विस्तारीकरण योजना का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए टिनप्लेट कंपनी के गेट नंबर छह के पास आयोजित समारोह में उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कार्यक्रम का स्थल का डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने जायजा लिया है. वहां डीसी और एसएसपी ने कंपनी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/mobile-thief-caught-with-three-stolen-mobiles-from-tatanagar-station/">टाटानगर

स्टेशन से चोरी के तीन मोबाइल के साथ धराया मोबाइल चोर
टिनप्लेट कंपनी का लगातार उत्पादन बढ़ रहा है. कंपनी प्रबंधन सीआरएम का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने वाली है, इसलिए विस्तारीकरण किया जा रहा है. सोमवार को उद्घाटन समारोह में कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएन मूर्ति, टाटा स्टील के अधिकारी, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और कंपनी कर्मचारी आदि मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही