Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ओडिशा में मंत्री की हत्या के बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई

Jamshedpur (Sunil Pandey) : ओडीशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास की हत्या के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हेमंत सोरेन इन दिनों खतियानी जोहार यात्रा पर हैं. सोमवार को हेमंत सोरेन अपनी यात्रा के तहत सरायकेला-खरसावां जिला पहुंचे. जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद देर रात जमशेदपुर पहुंचे. सीएम हेमंत सोरेन के जमशेदपुर दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. परिसदन में चाक-चबंद व्यवस्था की गई है. किसी को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं है. किसी को भी सीएम के ईद गिर्द जाने की इजाजत नहीं है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. जिससे जांच के बाद ही पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ता उन तक पहुंच सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fraud-of-jewelery-worth-ten-lakh-rupees-including-cash-from-the-wife-of-railway-goods-guard/">चक्रधरपुर

: रेलवे गुड्स गार्ड की पत्नी से नगद समेत दस लाख रुपए के आभूषण की ठगी

मरीन ड्राइव रोड में सुरक्षा कड़ी

सरायकेला-खरसावां जिले के कार्यक्रम समाप्ति के बाद सीएम मरीन ड्राइव के रास्ते जमशेदपुर परिसदन आने के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. मरीन ड्राइव रोड में जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है. साथ ही हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उपायुक्त विजया जाधव एवं एसपी प्रभात कुमार स्वयं आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के समीप कैंप कर रहे हैं. सीएम का पूरा कार्केड देर रात उक्त रास्ते से जमशेदपुर पहुंचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही