Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यपाल के प्रति नरम पड़े सीएम के सुर, कहा उनकी शंका व चिंताओं को दूर करेगी सरकार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक राज्यपाल द्वारा वापस लौटाए जाने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के तेवर नरम पड़े हैं. कल तक राज्यपाल को ललकारने वाले सीएम आज सधे अंदाज में स्थानीय नीति पर बोले. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति के मामले में सरकार महामहिम की शंका-चिंताओंको दूर करेगी. लेकिन 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति ही राज्य में लागू करेगी. सीएम ने कहा कि 1932 झारखंडियों की पहचान है इससे उनकी सरकार पीछे नहीं हटेगी. सीएम मंगलवार को जमशेदपुर के जुगसलाई में नव निर्मित रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जुगसलाई समेत इससे सटे क्षेत्र की जनता की चीर प्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई. निःसंदेह ओवरब्रिज के निर्माण में विलंब हुआ. लेकिन अब आने वाली परियोजनाएं डेढ़-दो वर्षों में पूरी होगीं. राज्य में पुल एवं फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से कराया जाएगा. उनकी सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-got-relief-from-anshus-arrest/">जमशेदपुर

: अंशु की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली राहत

एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे अन्य जिले

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने कहा कि मंगलवार को जमशेदपुर से कोलकाता एवं भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा की शुरूआत की गई. यह अच्छी पहल है. आने वाले दिनों में राज्य के अन्य जिले भी एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/the-chief-minister-gave-the-gift-of-domestic-flight-to-the-people-of-jamshedpur-air-service-started-between-kolkata-tata-bhubaneswar/">जमशेदपुर

के लोगों को मुख्यमंत्री ने दी घरेलू उड़ान की सौगात, कोलकाता-टाटा-भुवनेश्वर के बीच हवाई सेवा शुरू

केंद्रीय बजट से नहीं हैं उम्मीदें

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने वाला है. लेकिन इस केंद्रीय वजट से झारखंड अथवा देश की जनता को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. कुछ वर्ष पहले कौन जानता था कि रेल, एयरपोर्ट, पोर्ट वगैरह बिक जाएंगे. लेकिन सब बिक रहे हैं. सार्वजनिक क्षेत्रों में नीजी लोग हावी हो रहे हैं. ज्यादा संभावना है कि इस बजट में केंद्र सरकार ऐसी ही व्यवस्था करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sardar-saudagar-singh-father-of-cgpc-chief-bhagwan-singh-passed-away-last-rites-on-wednesday/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के पिता सरदार सौदागर सिंह का निधन, अंतिम संस्कार बुधवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही