Search

 
 
 

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : हिंदी अभी भी अपने सम्मान से वंचित : डॉ अमर सिंह

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कालेंज के विवेकानंद सभागार में गुरुवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने द्धीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर उनके साथ आईक्यूएससी संयोजक डॉ नीता सिन्हा, भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ राजीव कुमार, कॉलेज के सीनेटर ब्रजेश कुमार, रंगमंच कलाकार रविकांत मिश्रा, हिंदी विभाग की शिक्षका डॉ प्रियंका सिंह मौजूद थीं. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने समेत मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से त्रैमासिक दीवार पत्रिका युवमानस का उद्धघाटन किया गया. अपने संबोधन में डॉ अमर सिंह ने हिंदी को सहज, सरल और बोलचाल की भाषा बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हिंदी को जो मुकाम मिलना चाहिए था, वह आजतक मुकाम नही मिल पाया है. इसको लेकर किसी भी सरकार ने पूरी ईमानदारी से प्रयास नहीं किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JCC-2A.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
डॉ सिंह ने कहा कि सरकार को हिंदी को रोजगार से जोड़ देना चाहिए, ताकि इसको एक व्यापक मुकाम मिल सके. हिंदी भाषा को संरक्षित करना काफी आवश्यक है. इसको लेकर सरकार के साथ हम लोगों को भी एक व्यापक प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा को सम्मान देने की बात कही. इस अवसर पर कॉलेज के अर्थपाल डॉ एसएन ठाकुर, डॉ मंगला श्रीवास्तव, डॉ सुनीता सहाय, डॉ आरके कर्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, अर्थपाल अशोक कुमार रवानी, डॉ स्वरूप कुमार मिश्रा, बीएड की शिक्षिका डॉ खुशवंत कौर, पूनम प्रसाद, सविता पाल, डॉ रूचिका तिवारी, रमेश कुमार, शोभा कुमारी, ईश्वर राव समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की छात्रा शिवांगी एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र संजय सोलोमन ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही