Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज ने संस्थापक को किया नमन

  1. Jamshedpur (Anand Mishra) : को-ऑपरेटिव कॉलेज में सोमवार को कॉलेज के संस्थापक एमडी मदान की 111 वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि आज एमडी मदान के कारण ही जमशेदपुर में शिक्षा की नीव पड़ी है. इनके कारण जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से वर्तमान में सैकडा़ें छात्र-छात्राएं समाज में प्रतिष्ठित स्थान पर हैं. इनके त्याग को कॉलेज परिवार कभी भुला नहीं पाएगा. कॉलेज परिवार अपने संस्थापक का ऋणी है. एक बड़ा कैंपस दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान उनका है. यह शिक्षा के प्रति उनकी ललक को दर्शाता है. इस अवसर पर डॉ एसएन ठाकुर, डॉ आरएसपी सिंह, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आरके कर्ण, डॉ अशोक रवानी, इंटर शिक्षक राजीव दूबे, चंदन कुमार, संजय यादव के अलावा कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.
 इसे भी पढ़ें  : रांची">https://lagatar.in/fourth-phase-counseling-of-b-ed-in-ranchi-university-from-january-31/">रांची

विवि में बीएड के चौथे चरण की काउंसलिंग 31 जनवरी से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही