Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में 11वीं का छात्र कुणाल पांडेय (17) और गोविंदपुर में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों शवों का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-rifle-from-police-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में पुलिस से रायफल छीनने का प्रयास

केस वन- सुबह फंदे पर लटका था कुणाल का शव

शहर के मानगो रोड नंबर 15 का रहने वाला को-ऑपरेटिव कॉलेज में 11वीं का छात्र कुणाल पांडेय सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था. मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तब परिवार के लोग उसके कमरे में झांकने के लिये गये. नजर नहीं आने पर आस-पास के लोगों को जानकारी देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया. इस बीच उसका शव फंदे पर लटका हुआ था.

केस टू- छोटा गोविंदपुर में अधेड़ ने लगायी फांसी

दूसरे मामले में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले कमलेश सिंह (50) ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना के समय कमलेश की पत्नी घर से कुछ दूरी पर सामान लाने के लिये गयी हुयी थी. पत्नी जब वापस घर पर लौटी तब देखा कि पति अपने कमरे में फंदे पर लटके हुये हैं. इसके बाद घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही