Search

 
 
 

जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज : काला बिल्ला लगाकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने किया सामूहिक विरोध

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज इंटरमीडिएट सेक्शन के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के प्रति विरोध-प्रदर्शन किया. बता दें कि झारखंड में नई शिक्षा नीति के आलोक में राज्य भर के 62 अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद दी गई है. लाखों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के बच्चे इधर-उधर नामांकन की तलाश में भटक रहे हैं. अगर मौजूदा सत्र में नामांकन शुरू नहीं किया जाता है, तो राज्य भर के लगभग 5000 शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण और उनके करीब 20,000 परिजनों के समक्ष जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-teachers-and-non-teaching-staff-expressed-symbolic-protest-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज : काला बिल्ला लगाकर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने जताया सांकेतिक विरोध
इसके मद्देनजर रोजी-रोटी के संरक्षण के लिए राज्य भर के शिक्षक एवं कर्मचारी सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए 11वीं में नामांकन शुरू करने एवं अपने समायोजन की मांग कर रहे हैं. साथ ही छात्र भी अपने नामांकन के लिए राजभर के विश्वविद्यालयों में आंदोलनरत हैं. सरकार एवं अधिकारियों की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. विरोध-प्रदर्शन में राजीव दुबे, मदसरा बानो, प्रीति कुमारी, ललिता शर्मा, नीरज नाग, सुनील महतो, शाहनवाज अहमद, लाल दिग्गी, किशन लाल यादव, लक्ष्मण बानरा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही