Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के कोल्हन विश्वविद्यालय की स्वतंत्र इकाई घोषित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड के एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को कोल्हन विश्वविद्यालय की स्वतंत्र अंगीभूत इकाई घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में कोल्हन विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही कॉलेज के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है. कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत थे. इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्र अमर तिवारी ने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-minister-laid-the-foundation-stone-of-medha-dairy-plant-said-farmers-will-get-direct-benefits/">जमशेदपुर

: मेधा डेयरी प्लांट का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, कहा- किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

24 साल बाद मिला स्वतंत्र इकाई का दर्जा

पिछले दिनों कैबिनेट के बैठक में 24 साल बाद स्वतंत्र इकाई घोषित कर दिया गया था, जिसके संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 26 फरवरी को इसे प्रकाशित कर दिया गया. इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को संबंधित अधिसूचना जारी की गई. वहीं विभाग की ओर से बताया गया है कि स्वतंत्र इकाई घोषित होने के पश्चात अब कॉलेज में पदों की सृजन की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjym-gheraoed-the-planning-office-against-the-state-government/">जमशेदपुर

: राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने नियोजन कार्यालय का किया घेराव

आंतरिक स्रोत से हो रहा था संचालन

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का संचालन के अधीन ही हो रहा था, लेकिन स्वतंत्र इकाई न होने की वजह से इसका का संचालन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव के विधि संकाय के रूप में हो रहा था. इस वजह से कॉलेज को सरकार से कोई सहायता नहीं मिल पा रही थी और कॉलेज का संचालन छात्रों से मिलने वाली फीस व आंतरिक स्रोत से ही हो रहा था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/governor-raghuvar-das-arrived-in-ranchi-welcomed-at-the-airport/">रांची

पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास, एयरपोर्ट पर स्वागत

एफीलिएशन में भी होती रही है परेशानी

स्वतंत्र इकाई नहीं होने की वजह से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को बार काउंसिल आफ इंडिया से एफीलिएशन में मिलने में भी परेशानी होती रही है. हालांकि काउंसिल की ओर से छात्र हित और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर अस्थाई एफीलिएशन दिया जाता रहा है. अब कॉलेज कों स्वतंत्र इकाई का दर्जा मिलने के बाद आवश्यक विकास और काउंसिल से अस्थाई एफीलिएशन मिलने की भी उम्मीद बन गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही