Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोटका में सीओ ने किया अवैध बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur (Anand Mishra) : पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने गुरुवार की सुबह करीब छह बजे कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा रोड में औचक छापामारी की. इस दौरान उन्होंने अवैध बालू लदा एक हाइवा को पकड़ा. हाइवा चालक के पास चालान नहीं था. वह वहां से फरार हो गया. अंचल अधिकारी निकिता बाला ने बताया कि अवैध रूप से हाइवा से बालू की ढुलाई की जा रही थी. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. इससे पूर्व पिछले 5 मई को कोवाली थाना क्षेत्र के रसुनचोपा मध्य विद्यालय के पास बिना चालान के बालू परिवहन करते तीन हाइवा जब्त किया गया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-sent-the-accused-of-abducting-a-minor-girl-to-jail/">किरीबुरु

: नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही