Search

 
 
 

जमशेदपुर: शंकोसाई रोड नंबर 5 में सड़क किनारे बन रहे मंदिर निर्माण को सीओ ने रोका, हंगामा

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में सड़क किनारे बन रहे एक छोटे मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. किसी ने मंदिर निर्माण की शिकायत की थी. इसके बाद सीओ हरिश्चंद्र मुंडा मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य बंद करा दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पुराना मंदिर बना हुआ था. इसी का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-improve-or-go-out-of-the-district-criminals-ssp/">जमशेदपुर:

सुधर जाएं अथवा जिले से बाहर चले जाएं अपराधी-एसएसपी

मंदिर निर्माण रोकने से लोगों में नाराजगी

मंदिर निर्माण रोक देने से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग धार्मिक काम कर रहे हैं. सड़क के किनारे पहले से स्थापित मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. यह बात सीओ को बताई गई. इसके बावजूद उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग इस मामले में एसडीओ से मिलेंगे और मंदिर निर्माण की अनुमति देने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें: साइबर">https://lagatar.in/the-handiwork-of-cyber-thugs-created-in-the-name-of-lohardaga-dc-fake-id/">साइबर

ठगों की करतूत, लोहरदगा डीसी के नाम से बनायी फेक आईडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही