Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ``कॉफी विथ पैरेंट्स`` कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, निदेशक डॉ आरएन गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी का साक्षात्कार हुआ. इसमें आये हुए अभिभावक अपने बच्चों के बारे में यह जान पाये कि उनके बच्चे पढ़ाई में कितना ध्यान दे रहे हैं और उनका रिजल्ट और बेहतर कैसे हो सकता है. अभिभावक एक-एक करके मंचासीन पदाधिकारियों से प्रश्न पूछ रहे थे और पदाधिकारी उन प्रश्नों के जवाब दे रहे थे. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI
ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई… कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज ने एक ऐसा जबरदस्त ऐप बनाया है, जिसको आप अपने एन्ड्रायड फोन में डाउनलोड करके रजिस्टर कर अपने बच्चों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. जैसे बच्चे के क्लास के अटेंडेन्स के बारे में जानना चाहते हैं कि बच्चे ने कितने क्लास अबसेन्ट किये हैं, तो वह जनकारी भी मिल सकेगी. ठीक उसी प्रकार बच्चे के इंटरनल मार्कस, यूनिवर्सिटी रिजल्ट भी देख सकेंगें. बच्चे आपके पैसे देने के बाद फीस जमा कर रहे है या नहीं, कितनी फीस बकाया है, आने वाले समय में कोई प्रोग्रम है तो उसके नोटिफिकेशन्स वगैरह भी देख सकेंगे चाहे आप भारत के किसी भी कोने में बैठे हों. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-students-get-emotional-remembering-old-days-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर
: अरका जैन विश्वविद्यालय में पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्ववर्ती छात्र कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने अभिभावकों से आग्रह किया कि आपके या आपके बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी है तो बेझिझक बतायें, ताकि हम उसे दूर करने या उस समस्या का हल ढूंढ कर समस्या को दूर कर सकें. कार्यक्रम का आयोजन साइंस एंड हयूमैनिटिज विभाग के सौजन्य से किया गया. साइंस एंड हयूमैनिटिज के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्य बहादुर एवं डॉ एसपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन डॉ सुधीर झा ने किया. दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद अभिभावक काफी संतुष्ट नजर आए. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज में कॉफी विथ पैरेंट्स का आयोजन

Leave a Comment