Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिलाओं के लिए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की सहयोगात्मक पहल, सेमिनार "एम्पावर हर" में छात्राओं ने रोजगार के अवसरों को जाना

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में महिंद्रा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल की एक शाखा, नंदी फाउंडेशन के तहत एक आकर्षक सेमिनार "एम्पावर हर" का आयोजन किया गया. यह आयोजन महिलाओं के रोजगार के लिए एक सहयोगात्मक पहल के लिए किया गया था. इस आयोजन में विश्वविद्यालय के कुल 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया. "एम्पावर हर" एक ऐसा कार्यक्रम है जहां फाउंडेशन महिला उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और कौशल विकास और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ फ्रीलांस पेशेवरों से जुड़ता है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-meramandali-wins-cii-national-award-2023/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील मेरामंडली ने जीता सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023
कार्यक्रम में नंदी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख विवेक वर्मा और अनुभवी विकास प्रशिक्षक प्रणय कुमार रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित थे. श्री वर्मा ने छात्रों के सामने उत्साहवर्धक वक्तव्य प्रस्तुत किया, जिसमें बढ़ती अर्थव्यवस्था में उपलब्ध प्लेसमेंट के अवसरों की प्रचूरता को रेखांकित किया गया. इसके बाद एक इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को नौकरी बाजार के बारे में गहराई से जानकारी दी गई. इस आयोजन से छात्राओं ने बहुत सी जानकारी प्राप्त की और रोजगार के अवसरों को भी जाना. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही