Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेहरू युवा केन्द्र के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Jamshedpur (Sunil Pandey) : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ईकाई नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से बुधवार को एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121 वें जन्मदिवस के अवसर पर उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओं के रक्तदान से 20 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ. कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी अंजलि कुमारी उपस्थित थी. मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वज़न कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-snatchers-arrested-for-looting-bags-from-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस से बैग लूट में दो झपटमार गिरफ्तार

रक्तदान के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी

अंजलि कुमारी ने कहा कि रक्तदान से न सिर्फ मानव के शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है. यही वजह है कि लोगों को इसके बारे में जागरुक करना बेहद जरूरी है. एक यूनिट ब्लड लगभग 3 लोगों की जान बचा सकता है,. इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को ब्लड डोनेट करना चाहिए. मौके पे डॉ. बीके. गुप्ता, डॉ. श्वेता सहाय, डॉ. ईए सोरंग, राघव कुमार एवं विभिन्न प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भी उपस्थित थे. शिविर के दौरान मदन बास्के, बिपतरन महतो, अभय मिश्रा, धरनी सिंह, डी. कृष्ण राव द्वारा रक्तदान किया गया. सभी रक्तदाताओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-driver-sentenced-to-three-months-for-death-in-an-accident-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-free-service-instantly/">जमशेदपुर

: दुर्घटना में युवक की मौत में ट्रक चालक को तीन माह की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही