Search

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच  का सामूहिक जनेऊ संस्कार 20-21 मई को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : ब्रह्मर्षि विकास मंच  का सामूहिक उपनयन संस्कार 20-21 मई को अमल संघ मैदान सिदगोड़ा में आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है. मंच की ओर से यह पांचवां आयोजन है. सामूहिक उपनयन संस्कार हुलासगंज, बिहार के सुप्रसिद्ध आचार्य डॉ रंगेश शर्मा एवं उनके पांच सदस्यीय विद्वान आचार्य के द्वारा संपन्न कराया जाएगा. कार्यक्रम के लिए बरुआ का निबंधन जारी है. उपनयन कराने के लिए प्रत्येक बरूआ द्वारा मात्र 5100 रुपया कमिटी के पास जमा करना होगा. इसके बाद उपनयन का सारा खर्च कमिटी द्वारा वहन की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-expressed-gratitude-to-the-sangat-of-jamshedpur-for-the-immense-success-of-the-khalsa-fateh-march/">जमशेदपुर

: खालसा फतेह मार्च के अपार सफलता के लिए सीजीपीसी ने जमशेदपुर की संगत का जताया आभार
बरूआ के परिवार को किसी भी प्रकार का कोई भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. बरूआ के वस्त्र से लेकर पूजन सामग्री में उपयोग होने वाले सभी सामग्री, बरूआ के परिवार के सभी सदस्यों का ठहरने से लेकर नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था कमिटी के द्वारा की जाएगी. २० मई को सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह, 12 बजे मंडपाछादन, 2 बजे से सत्यनारायण भगवान का पूजन एवं कलश स्थापना, अपराह्न तीन बजे मटकोर, चार बजे हल्दी, संध्या छङ बजे से संस्कार पर प्रवचन एवं रात्रि 8 बजे से भतखई होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-punished-for-love-marriage-police-thrashed/">जमशेदपुर

: युवक को मिली प्रेम विवाह करने की सजा, पुलिस ने की पिटाई

सामूहिक संस्कार से फिजूलखर्ची पर लगती है रोक

आयोजकों ने बताया कि 21 मई को सुबह 8 बजे से मुंडन एवं उपनयन, संध्या पांच बजे से संस्कार पर प्रवचन एवं रात्रि 8 बजे से सम्मान समारोह होगा. सम्मान समारोह की समाप्ति के बाद रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा.सामूहिक उपनयन का मूल उद्देश्य समाज को धर्म एवं संस्कार से जोड़ना, फिजूलखर्ची एवं दिखावेपन को समाप्त करना एवं उस पैसे को शिक्षा एवं जरूरत के खर्च करने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंच के केन्द्रीय कमिटी द्वारा प्रत्येक क्षेत्रीय इकाईयों में लगातार बैठकें की जा रही हैं. बरूआ के निबंधन के लिए मोबाइल संख्या 9431754349, 9431117847, 8789842199 , 7004300927 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scholarship-will-be-given-to-the-outstanding-students-of-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp