Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची शितला मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ब्रह्मध्वज का हुआ सामुहिक पूजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नव वर्ष के आरंभ) के मौके पर बुधवार को साकची शितला मंदिर प्रांगण में सामुहिक ब्रह्म ध्वज का पूजन किया गया. धर्मप्रेमी कुणाल गौरव व उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने बड़े ही भाव के साथ ब्रह्म ध्वज का पूजन किया. हिन्दू जनजागृति समिति के सुदामा शर्मा ने पूजा विधि बताई तथा शास्त्रानुसार व शुद्ध विधि से ब्रह्मध्वज लगाया गया. ब्रह्मध्वज के चैतन्य का लाभ इस अवसर पर उपस्थित मंदिर के पुजारी, व्यवस्थापक एवं मंदिर में आये अनेक श्रद्घालु एवं भक्तों ने उठाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-change-in-union-minister-gadkaris-minute-to-minute-schedule-will-reach-the-city-an-hour-earlier/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री गडकरी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव, एक घंटे पहले पहुंचेंगे शहर

ब्रह्मदेव ने इस दिन की थी विश्व की रचना

मान्यता के अनुसार इस शुभ अवसर पर ब्रह्मदेव की पूजा की जाती है, क्योंकि इस दिन ब्रह्मदेव ने विश्व की रचना की थी. ऐसा कहा जाता है संवत्सर पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है. आयु में वृद्धि होती है, सौभाग्य बढ़ता है एवं शांति प्राप्त होती है. साथ ही इस अवसर पर सनातन भारतीय संस्कृति संस्था द्वारा धर्मशास्त्र, अध्यात्म, साधना आदि विषयों पर प्रकाशित ग्रंथ व सात्विक वस्तु-साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसका लाभ समाज के लोगों ने लिया. कार्यक्रम में समिति की ओर से रेणु शर्मा, बी.वी. कृष्णा, बी.अश्विनी, गोपाल राव, जॉय चक्रवर्ती, आलोक पांडेय, सुब्रत भद्रा, आनन्द महाराना, विजया राव समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaitra-shukla-pratipada-celebrated-with-yoga-yagya-and-havan-at-kadma-vijaya-heritage/">जमशेदपुर

: कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही